फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिविल अस्पताल में घुटने का पहला ऑर्थोस्कोपिक एसीएल रिकंस्ट्रक्शन सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सिविल अस्पताल फेज-6 में आयुष्मान मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत घुटने का पहला सफल ऑर्थोस्कोपिक एसीएल रिकंस्ट्रक्शन किया गया। इस ऑपरेशन से अगले ही दिन मरीज बिना किसी दर्द के चलने भी लगा। एसीएल सर्जरी को घुटने के लिगामेंट सर्जरी के रूप में भी जाना जाता है, यह सर्जरी तब की जाती है जब किसी व्यक्ति के लिगामेंट में चोट लगती है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. एचएस चीमा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन का श्रेय ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. नवजोत करड़ा और उनकी टीम को जाता है। उन्होंने बताया कि 21 वर्षीय मरीज ने घुटने का ऑर्थोस्कोपिक एसीएल-रिकंस्ट्रक्शन निशुल्क कराया है, जबकि निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन का खर्च 1 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

डॉ. करड़ा ने बताया कि ऑपरेशन करीब 2 घंटे तक चला, जिसमें एनेस्थीसिया विशेषज्ञ गुंतास सरन ने पूरा सहयोग दिया। करीब दो साल पहले मरीज के घुटने में चोट लग गई थी, जिस कारण उसे चलने में दिक्कत हो रही थी। परंतु काफी मेहनत के बाद यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। एसएमओ डॉ. चीमा ने बताया कि अस्पताल में कई तरह की एडवांस ऑर्थो सर्जरी की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सरकार की ओर से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दी जा रही मुफ्त और किफायती स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें