बरवाला। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित शर्मा द्वारा होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में होमगार्ड प्रशिक्षणार्थियों के लिए एक व्यापक व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक उपचार और आपातकालीन प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य होमगार्ड कर्मियों को आपात स्थितियों में जीवन रक्षक उपायों के प्रति जागरूक करना और उनकी त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना है। कार्यक्रम का आयोजन कंपनी कमांडर सुनील कुमार के समन्वय और सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।