फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रंगदारी के लिए की थी पिंकी धालीवाल के घर पर फायरिंग, काला राणा के नाम की पर्ची मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा के साथ धोखाधड़ी के मामले में चर्चा में आए म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल के सेक्टर-71 में घर पर वीरवार रात करीब 10 बजे दो युवकों ने फायरिंग की थी।
विज्ञापन

हमलावरों ने फायरिंग से पहले धालीवाल के घर के बाहर एक पर्ची फेंकी थी, जिस पर काली राणा का नाम लिखा था। सूत्रों के अनुसार काली राणा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है और इस समय तिहाड़ जेल दिल्ली में किसी मामले में जेल काट रहा है। सूत्रों के अनुसार काला राणा के भाई ने अपने एक साथी के साथ पिंकी धालीवाल के घर के बार 9 राउंड फायरिंग की थी। इससे पहले उन्होंने वीरवार को यमुनानगर में भी किसी के घर के बाहर फायरिंग की थी। बाइक पर आए दोनों हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज सामने आ गई है। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना है और पीछे बैठे युवक ने काले रंग का बैग कंधे पर टांगा है और इसी के हाथ में पिस्टल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक सवारों में एक काला राणा का भाई मनी राणा बताया जा रहा है। इन बाइक सवारों को जीरकपुर तक लगे कई सीसीटीवी में देखा गया है। इनकी बाइक पर यूपी की नंबर प्लेट है, जिसको पुलिस ने जाली बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें