फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पटाखों से 23 लोग झुलसे, बर्तन के शोरूम में लगी आग लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। मोहाली में दिवाली की रात अलग-अलग जगह पटाखों से झुलसकर कुल 23 लोग सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे। मंगलवार सुबह एक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चे झुलस गए। मटौर में एक बर्तन के शोरूम में आग लगने से करीब लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जीरकपुर में चार जगह आग लगने की सूचना फायर कर्मचारियों को मिली थी। उन पर समय रहते काबू पा लिया गया। छह बच्चे पटाखों के झुलसने से जख्मी हुए हैं। बलटाना पुलिस चौकी में तीन शिकायतें मारपीट की आईं थीं।
विज्ञापन

मटौर में केशव ट्रेडिंग कंपनी के मालिक मनोज ने दिवाली पर शोरूम के बाहर स्टॉल लगाया हुआ था। उनके बर्तन के दो शोरूम एक साथ हैं। दोनों के बाहर स्टॉल लगे थे। मनोज के अनुसार वह शोरूम में ही सो रहे थे। उनके शोरूम के बाहर टेंट में सामान पड़ा था। करीब सवा दो बजे पटाखे की चिंगारी गिरने से आग लग गई। इस कारण लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मनोज ने बताया कि आग लगने के बाद लोगों ने उन्हें उठाया और बताया कि बाहर आग लगी हुई है। मनोज का कहना है कि फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया करीब एक घंटे बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उससे पहले ही लोगों की मदद से उन्होंने आग पर काबू पा लिया था। उन्होंने कहा गनीमत यह रही कि आग उनके शोरूम के अंदर नहीं पहुंची जिस कारण उनकी जान बच गई।

एक परिवार के चार बच्चे झुलसे
मंगलवार सुबह 9 बजे पटाखों का बारूद एकत्रित करने से एक ही परिवार के चार बच्चे झुलस गए। झुलसने के बाद परिवार वाले उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल फेज-6 ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हादसे में देव, राधे, रंजीत और राहुल जख्मी हुए हैं। घटना फेज-7 की है। परिवार ने मार्केट में क्रॉकरी की दुकान लगाई हुई थी। सभी बच्चे वहां एक साथ मौजूद थे। वह जले हुए पटाखों का बारूद एकत्रित कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने बारूद में आग लगाई तो एक जोरदार धमाका हुआ। इसमें चारों बच्चों के मुंह और हाथ झुलस गए। बच्चों के चिल्लाने पर परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बारूद में लगी आग, एक झुलसा

दिवाली वाले दिन जीरकपुर की चौधरी कॉलोनी में पटाखों में बारूद भरते समय अचानक हुए धमाके के बाद एक युवक झुलस गया। घायल युवक सूरज है। सूरज को घायल हालत में जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बारूद के धमाके के बाद सूरज के कपड़ों को आग लग गई। लोगों ने बताया कि उसके शरीर से खून बहने लगा था।


जीरकपुर में कुल चार जगह आग लगने की सूचनाएं मिली थीं। सैनी विहार फेज-1 में आग लगी थी। दिवाली के चलते दो फायर टेंडर पहले से वहां तैनात थे। उन्होंने आग पर काबू पा लिया। लोहगढ़ दशहरा ग्राउंड में आग लगी थी, वहां भी फायर टेंडर पहले से मौजूद था। 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया। एक आग लोहगढ़ में बैटरी शॉप पर लगी थी। बलटना में एक छोटे सिलिंडर को आग लगी थी। पभात में एक मीटर बॉक्स को आग लगने की सूचना मिली थी। समय रहते सभी पर काबू पा लिया था। बनूड राइस मिल में भी आग लगने की सूचना मिली थी लेकिन डेराबस्सी फायर टेंडर ने वहां आग पर काबू पा लिया था। - राजीव, फायर ऑफिसर जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें