जीरकपुर की डिफेंस कॉलोनी की मार्केट में आग लगने से राख हुए मीटर। -संवाद
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। जीरकपुर क्षेत्र की न्यू डिफेंस कालोनी में घरों बाहर लगे मीटर बॉक्स में अचानक आग लगने से मीटर जल गए। सुखदीप सिंह, लक्की, लाडी, गुरप्रीत बराड़, गुरमुख सिंह और नेडलिया की दुकानों समेत करीब एक दर्जन घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के मीटर राख हो गए। गुरप्रीत बराड़ ने बताया कि मीटर जलने से उनके घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। पावरकॉम की जीरकपुर सब-डिवीजन के एसडीओ मनदीप आर्य ने बताया कि मीटर बक्से को अचानक आग लगने कारण जिनके बिजली मीटर जले हैं, उनके घरों की बिजली सप्लाई जल्द बहाल कर दी जाएगी।