फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से चलती गाड़ी में लगी आग

विज्ञापन
सिंघपुरा लाइट प्वाइंट पर कार में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। शुक्रवार करीब साढ़े छह बजे सिंघुपरा लाइट प्वाइंट के पास चलती हुई आई-10 गाड़ी में अचानक आग लग गई। चालक ने समय पर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगने का कारण फॉग लाइट में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अंकुश ने बताया कि वह आईटी कंपनी में काम करता है और मूल रूप से नरवाना (हरियाणा) का रहने वाला है, लेकिन यहां चंडीगढ़ मनीमाजरा में रहता है। शुक्रवार को वह नरवाना से वापस आ रहा था। जब वह सिंघपुरा लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो अचानक गाड़ी के बोनट से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई। राहगीरों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद सिंघपुरा लाइट प्वाइंट पर खड़े पुलिस मुलाजिम भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। कुछ राहगीरों ने सामने बन रही निर्माणाधीन इमारत से रेत लाकर आग बुझाई तो किसी ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें