फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चलती कार में लगी आग, चालक की जान बची

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। बल्लोपुर लिंक रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार चालक समय रहते बाहर निकल गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। दमकल विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार मालिक रणधीर सिंह गोल्डी निवासी सरदार पुरा, लालड़ू ने बताया कि वह पिछले करीब 12-13 साल से डीजे का काम कर रहा है और रात करीब 11 बजे वह अपनी कार में सवार होकर गांव मलकपुर से लालड़ू स्थित अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बल्लोपुर लिंक रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा तो अचानक कार रुक गई। जब उसने कार से नीचे उतर कर देखा तो कार के इंजन से धुआं निकल रहा था और तभी देखते ही देखते कार में से आग की लपटें उठने लगीं। उसने आग को बुझाने का बहुत प्रयत्न किया लेकिन साधन न होने के कारण आग नहीं बुझा सका। उसने तुरंत दमकल विभाग डेराबस्सी को सूचित किया। लेकिन अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें