फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में एक घर मे सुबह 11 बजे लगी आग, सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। सुबह करीब 11 बजे नयागांव नाडा पुल से खुड्डालोहरा की ओर जाते हुए करीब 300 मीटर दूरी पर कालू फॉर्म एरिया की गली नंबर -8, वार्ड-1 में एक घर मे सुबह 11 बजे के करीब आग लग गई। इससे पूरा सामान जलकर खाक हो गया। यह आग गली नंबर 8 में एक घर में लगी थी। घर से आग की लपटें निकल रही थीं। इसके बाद चंडीगढ़ फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को लेकर तुरंत 5 से 10 मिनट में मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया। जब तक आग पर काबू नहीं पाया गया जब तक एरिया के लोगों की सांसे अटकी रही कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। यह आग बाबा नामक व्यक्ति के घर में लगी थी। वह बीड़ी पी रहे थे बीड़ी पीते पीते अचानक उनकी आंख लग गई और वह बीड़ी उनके बिस्तर पर गिर गई जिसके कारण बाबा के बिस्तर पर आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें