फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: किरयाना स्टोर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के एमएस एनक्लेव के महालक्ष्मी किरयाना स्टोर में सोमवार सुबह करीब 7 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले दुकान से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक को दी, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

दमकल विभाग के कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका। दुकान मालिक मनीष गोयल ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि दुकान में रखा फ्रिज, आइसक्रीम, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और राशन का अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है। गनीमत रही कि आग लगने के समय दुकान बंद थी। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे ने एक बार फिर इलाके में फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।




घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। हमारी टीम को सुबह 7:30 बजे सूचना मिली थी। तुरंत प्रभाव से दो फायर टेंडर मौके पर भेज दिए गए और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकानदार द्वारा लाखों का नुकसान हुआ बताया जा रहा है। - राजीव शर्मा, फायर ऑफिसर, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें