फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पनसप के गोदाम में आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। मोरिंडा रोड स्थित पनसप के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारण गोदाम में रखा बरदाना, प्लास्टिक क्रेट और अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पनसप के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पनसप के फील्ड अधिकारी ने प्रारंभिक जांच में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया है। उन्होंने कहा कि नुकसान का सही आकलन रिकॉर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं बिजली विभाग के एसडीओ ने भी मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें