खरड़। खरड़ के सन्नी एनक्लेव में एक आग की घटना हुई है। रीयल होम के फ्लैट नंबर 2579 की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। फ्लैट के मालिक बीआर शर्मा ने बताया कि वह एक कमरे में मौजूद थे, तभी पीछे वाले कमरे में आग भड़क उठी। आग बहुत तेजी से फैल गई और घर का सारा सामान जल गया। आग दूसरे कमरे तक भी पहुंच गई, जहां उनका पालतू कुत्ता मौजूद था। धुएं के कारण दम घुटने से कुत्ते की मौत हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक फ्लैट में भारी नुकसान हो चुका था। अधिकांश सामान जल चुका था। संवाद