फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चार सिलिंडर वाले चलते टैंपों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला रोड पर रात करीब नौ बजे एक चलते टैंपों में आग लग गई। गाड़ी में चार काॅमर्शियल सिलिंडर होने के बावजूद बड़ा हादसा बच गया। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। टैंपों चालक राहुल कश्यप बीती शनिवार की रात शादी समारोह का सामान ढो रहा था। उसे पीछे से आ रही एक गाड़ी वाले ने आग लगने की सूचना दी। राहुल ने तुरंत टैंपों रोका और आसपास के दुकानदारों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। आग थोड़ी धीमी होने पर सबसे पहले चार सिलिंडरों को नीचे उतारा गया। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग लगने का कारण तंदूर में बचे कोयले और पॉलिथीन का संपर्क बताया गया है। यह सामान लोड करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही से हुआ। दमकल विभाग के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रात करीब नौ बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। एक गाड़ी की मदद से ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना में कोई बड़ा आर्थिक या जानी नुकसान नहीं हुआ। सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था, जिसे समय पर रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें