फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-2 के पीडब्लूडी कार्यालय में लगी आग, फर्नीचर और रिकॉर्ड जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-2 स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में मंगलवार सुबह आग लग गई। इस घटना में कार्यालय का फर्नीचर और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तेज आग और धुएं के कारण इसे बुझाने में कर्मियों को परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर विभाग की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। अब संबंधित विभाग आग से हुए नुकसान का आकलन करेगा। साथ ही, फायर सेफ्टी नियमों के पालन की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें