फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मेडिकल हॉल पर तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में छह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां / बनूड़। संजय मेडिकल हॉल पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में बनूड़ थाने की पुलिस ने करीब छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रमुख अर्शदीप शर्मा ने बताया कि बनूड़ थाने के गांव गजू खेड़ा निवासी सुरिंदर कुमार ने बनूड़ थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी दवाइयों की दुकान है। मंगलवार रात बनूड़ थाने के गांव अबरावां निवासी आशु पांच अन्य युवकों के साथ दुकान पर आया और नशीले कैप्सूल मांगने लगा। जब उन्होंने कहा कि वे नशीले कैप्सूल नहीं बेचते तो वे युवक भड़क गए और दुकान पर जानलेवा हथियारों से हमला कर दिया। जिससे दुकान पर काम करने वाला उसका बेटा और चचेरा भाई घायल हो गए और दुकान में भी काफी तोड़फोड़ की गई। थाना प्रमुख ने बताया कि मामले में संलिप्त युवकों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें