फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला से दुष्कर्म और बेटी से अश्लील हरकतें पर पति व जेठ पर के दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक महिला से दुष्कर्म व उसकी नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत महिला ने पटियाला पुलिस को दी थी, लेकिन मामला खरड़ क्षेत्र का होने के कारण पटियाला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस खरड़ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। खरड़ पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला के पति को उसके जेठ के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी 22 अक्टूबर 2023 को आरोपी से हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। महिला ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद ससुराल परिवार वाले उसे और उसकी बेटी को तंग करने लगे। विवाह से पहले आरोपी पति ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें की थीं। इस दौरान पति के घर वालों ने उसकी बेटी को बहल फुसला कर अपने पास बुला लिया गया और बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद उसके घर वालों की सहमति से आरोपी के साथ ही उसकी शादी करवा दी गई। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल परिवार ने उन्हें प्रताड़ित किया और जबरन जेठ के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। बेटी को मारने की धमकियां दिए जाने के चलते जबरन उसके पति और जेठ ने बेटी के सामने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें