फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्कूल में झगड़ा, छुट्टी के बाद दसवीं के छात्र को घोंपा नुकीला हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास के आरसी-2 राजकीय मॉडल हाईस्कूल में बीते शुक्रवार को पानी पीने को लेकर एक छात्र की अन्य छात्रों से कहासुनी हो गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद गेट के बाहर निकलते ही छात्र पर तीन अन्य छात्रों ने चाकूनुमा हथियार से हमला कर दिया। हमलें में छात्र बुरी तरह घायल हो गया। एक महिला ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना सारंगपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं। स्मॉल फ्लैट धनास के रहने वाले घायल दसवीं कक्षा के छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को स्कूल में पानी पीने को लेकर उसकी तीन लड़कों के साथ कहासुनी हो गई। तब तो मामला निपट गया। एक्सट्रा क्लास के बाद छुट्टी होने पर जब वह स्कूल के बाहर निकला तो तीनों छात्रों ने उसे गेट के बाहर घेर लिया। एक ने उसका दायां और दूसरे ने बायां हाथ पकड़ लिया जबकि तीसरे ने उसके सीने के नीचे चाकूनुमा नुकीली चीज घोंप दी। छात्र ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली उसकी भाभी उसे उपचार के लिए जीएमएसएच-16 लेकर गईं। पुलिस ने छात्र की शिकायत के आधार पर आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें