फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फाइट फॉर ह्यूमन राइट्स वेलफेयर संस्था पौधरोपण कर लोगों को कर रही जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना और उसे संरक्षित करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इसी संदेश को लेकर समाजसेवी संस्था फाइट फॉर ह्यूमन राइट्स वेलफेयर के प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि उनकी संस्था उन लोगों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराती है जो न केवल पौधे लगाते हैं बल्कि उनकी देखरेख की भी जिम्मेदारी लेते हैं। संस्था मोहाली जिले के हर शहर, कॉलोनी और गांव में अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण कर लोगों को जागरूक कर रही है। प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इसके लिए न केवल सख्त कानून लागू किए जाए, बल्कि आम जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति आगे आए और पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा में अपनी भागीदारी निभाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें