फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्रीकृष्ण कथा में छप्पन भोग अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य जगदंबा रतूडी ने गोवर्धन पर्वत की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। इस मौके पर भक्तों द्वारा लाए छप्पन भोग भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आचार्य जगदंबा रतूड़ी सनातन धर्म को ऊंचाई पर ले जाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर वेदाचार्य एवं मंच संचालक गोपाल मणि मिश्रा, विनोद नौटियाल, श्री बंगला मुखी माता सेवा दल मोहाली के अध्यक्ष रवि कुमार, मनु शर्मा, मंदिर कमेटी के चेयरमैन सुरेश गोयल, महासचिव सत्य नारायण शर्मा, महिला मंडल की सदस्याएं और मंदिर के पुजारीगण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें