फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बच्चों में बुखार, रोजाना ओपीडी पहुंच रहे 60 से अधिक बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुखार, खांसी-जुकाम और कमजोरी की शिकायत के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को लेकर फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में इन दिनों रोजाना करीब 60 से 65 बच्चे वायरल बुखार से संबंधित लक्षणों के साथ आ रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों के बीमार पड़ने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने से उन्हें अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. साहिल विकास के अनुसार, मौसम बदलने पर बच्चों में वायरल संक्रमण आम बात है। कई बच्चों में बुखार के साथ खांसी, जुकाम, गले में दर्द, शरीर में दर्द, कमजोरी और भूख कम लगने जैसे लक्षण दिख रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चे को बुखार होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं या एंटीबायोटिक न दें। अधिकतर वायरल संक्रमण में एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं होती है।
वायरल बुखार के प्रमुख लक्षण
बच्चों में तेज या लगातार बुखार देखा जा रहा है। खांसी और जुकाम भी इसके सामान्य लक्षण हैं। गले में दर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। कुछ बच्चों को भूख कम लगती है। कुछ मामलों में उल्टी या दस्त भी हो सकते हैं।
विज्ञापन



बचाव और देखभाल के उपाय
डॉ. साहिल ने कहा कि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ देते रहें। उन्हें पर्याप्त आराम करवाएं। बुखार में बच्चे को बहुत अधिक कपड़ों या कंबल में न लपेटें। दवा केवल डॉक्टर की सलाह और बच्चे की उम्र व वजन के अनुसार ही दें। हाथों की सफाई का ध्यान रखें और बीमार बच्चे को स्कूल भेजने से बचें। यदि बच्चा बहुत सुस्त हो, पानी कम पी रहा हो, पेशाब कम हो रहा हो, सांस लेने में परेशानी हो या बुखार के साथ हालत बिगड़ रही हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें