फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी चूर्ण ड्राइवर को खिलाकर सवारी ले गई इनोवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। लालड़ू के निकट स्थित प्राइवेट ड्राइव-22 रिजॉर्ट्स के सामने दिल्ली से सवारी लेकर आ रही एक इनोवा गाड़ी को सवारी ही छीनकर ले गई। गाड़ी में मोबाइल, पर्स, पहचान-पत्र के अलावा 8 हजार रुपये कैश भी था। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति गाड़ी को छीन कर दिल्ली की ओर भाग गया। इस संबंध में लालड़ू पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह गांव मकारों, जिला फतेहगढ़ साहिब ने थाने में की शिकायत में बताया कि वह 21 अक्तूबर को इनोवा गाड़ी (नं. पीबी-11-बीबी-0013) में दिल्ली एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और फिर वापस दिल्ली छोड़ने के लिए एक सवारी से 9 हजार रुपये किराया तय हुआ था। इसमें सवारी से 4000 रुपये वसूल लिए थे। जब वह सवारी लेकर आ रहा था तो उसने सवारी के साथ पनीर के पकौड़े खाए। इस दौरान सवारी ने गुलाबी रंग वाली चूर्ण की पुड़ियां देते हुए कहा कि इसे खा लो, इससे सुस्ती नहीं आएगी। चूर्ण खाने के बाद उसे सुस्ती आने लगी और शाहबाद आकर और ज्यादा सुस्ती आ गई तो सवारी खुद गाड़ी चलाने लगी। इसके बाद जब वे रात 9 बजे लालड़ू के निकट ड्राइव-22 रिजॉर्ट्स के पास पहुंचे तो गाड़ी चला रही सवारी ने कहा कि मैं मुझे लगता है कि गाड़ी पंक्चर हो गई है। जब वह नीचे उतरकर देखने लगा तो सवारी गाड़ी लेकर दिल्ली की ओर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें