लालड़ू। महिला ने 11 साल की बेटी से अश्लील हरकतें करने के आरोप में दिल्ली रह रहे उसके पिता के खिलाफ लालड़ू थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए दिल्ली के संबंधित थाने में भेज दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी शादी आरोपी से करीब 12 साल पहले हुई थी। उसका बेटा और एक बेटी है। उसकी बेटी 11 साल की है जो पांचवीं में नई दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ती है। वह 10-12 दिन पहले अपने बच्चों को साथ लेकर लालड़ू के निकट स्थित एक गांव में अपने मायके आई थी। उसकी लड़की कुछ दिन से चुप चुप रहती थी जो किसी से बात नहीं कर रही थी। जब उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने रोते हुए पिता की ओर से उसके साथ की छेड़छाड़ और दुष्कर्म के बारे में बताया।