मोहाली। फेज-सात के बूथ में मोबाइल की दुकान करने वाले राजेश कुमार ने पिता पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
फेज-छह जिला सिविल अस्पताल में दाखिल राजेश ने बताया कि उसके साथ वाले बूथ में एक व्यक्ति गाड़ियों की खरीद फरोख्त का काम करता है। उसके बेटे ने दो दिन पहले मार्केट में उसे नीचे गिराकर पीटा। उसके शरीर में सूजन आई है। दोनों पिता पुत्र उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से चले गए। मटौर थाने की टीम को उन्होंने शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसके सिर में गंभीर जख्म आए हैं। डॉक्टरों ने उसे सर्जरी करवाने की सलाह दी है। वारदात सीसीटीवी में कैद है। उनकी तरफ से इस संबंधी एसएसपी को लिखित शिकायत व सारे सबूत भेजे गए हैं। डीएसपी सिटी एक गुरशेर सिंह ने बताया, मामला उनके ध्यान में है। कार्रवाई की जा रही है।