फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे के साथ मारपीट करने के आरोप में दो खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सदर पुलिस ने गांव सहौड़ा के निवासी 60 वर्षीय लखवीर सिंह और उसके बेटे शिंगारा सिंह के साथ मारपीट करने के आरोप में चरणजीत सिंह और भरपूर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता लखवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों वह पटवारी के साथ अपनी जमीन की निशानदेही करवा रहा था। शाम को तकरीबन छह बजे जब जमीन की पैमाइश हो रही थी तो उक्त दोनों आरोपी वहां खड़े हुए थे। उक्त आरोपियों की जमीन भी उसकी जमीन के साथ लगती है। निशानदेही को लेकर दोनों आरोपी लखवीर सिंह के साथ बहसबाजी करने लगे तो लखवीर सिंह ने पटवारी से कहा कि रिकॉर्ड के मुताबिक निशानदेही कर दी जाए। लखवीर सिंह ने अपने बेटे शिंगारा सिंह को भी वहां बुला लिया। जैसे ही शिंगारा सिंह पहुंचा तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लखवीर जब अपने बेटे शिंगारा सिंह को बचाने आगे आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। गंभीर रूप से घायल बाप-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें