खरड़। खरड़ मोहाली हाईवे पर गांव मुंडी खरड़ में वीरवार को अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी नशेड़ी बेटे रिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार करके खरड़ अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड में भेजने के आदेश दे दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 50 साल के हंसराज पुत्र जगदीश राज की हत्या उसके बड़े बेटे रिंकू ने सिर पर ईटें मार कर दी थी। क्योंकि उसका पिता उसे नशा करने के लिए पैसे नहीं देता था और उसे नशा छोड़कर कामकाज करने के लिए कहता रहता था। आरोपी रिंकू नशा करने के लिए अकसर अपने पिता से जबरदस्ती पैसे छीनकर ले जाता था। बुधवार की रात को हंसराज जब मेहनत मजदूरी करके अपने घर वापिस पहुंचा तो उसके बड़े बेटे रिंकू ने उससे नशे के लिए पैसे मांगे थे। इस पर हंसराज ने उसे पैसे देने से मना कर दिया था तो दोनों बाप-बेटे में कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान घर के एक कोने में पड़ी पुरानी ईटों के ढेर में से आरोपी बेटे रिंकू ने ईंटे उठाकर अपने पिता के सिर पर बेरहमी से तब तक मारी जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई थी। सिर पर ईटों के वार से हंसराज जमीन पर गिर गया था, लेकिन आरोपी नशेड़ी रिंकू फिर भी अपने पिता पर तब तक ईंटों से वार करता रहा जब तक वह थक नहीं गया।
इसके बाद उसके भाई सोने के घर पर आने से इस हत्या का खुलासा हुआ था और उसका भाई सोनू पड़ोसी को साथ लेकर मौके पर पहुंचा था और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया था।