फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से पिता की मौत, बेटा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित आईटीआई चौक के निकट एक कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा बेटा जख्मी हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के वक्त बाप-बेटे ने पगड़ी बांधी हुई थी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते एसआई दिलबाग सिंह ढोल ने बताया कि सोमवार को परमजीत सिंह (55) पुत्र ज्ञान चंद निवासी गुरु नानकपुरा कॉलोनी लालड़ू मंडी अपने बेटे नवनीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर पंचकूला से घर लौट रहे थे। नवनीत के अनुसार उसके पिता मोटरसाइकिल चला रहे थे और वह पीछे बैठा था। जैसे ही वे करीब 11 बजे आईटीआई चौक के निकट पहुंचे तो उनके मोटरसाइकिल को पीछे से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते वह एक ओर गिर गया जबकि उसके पिता को कार मोटरसाइकिल समेत 10-15 गज की दूरी तक घसीटते हुए आगे ले गई।
जख्मी हालत में दोनों को सीएचसी लालड़ू में भर्ती करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत करार दे दिया। पुलिस ने नवनीत सिंह के बयान पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें