फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विवाद पर पिता-पुत्र के साथ तीन को पीटा, दो वाहन तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। रेलवे फाटक के पास रात करीब डेढ़ बजे हुए एक झगड़े में तीन लोग घायल हो गए हैं। इस झगड़े में दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इन घायलों का डेराबस्सी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दप्पर निवासी निर्मल कुमार ने आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर उनके परिवार के सभी लोग शादी में गए हुए थे। शादी में उसके बहनोई कपिल, बहन रेणु बाला, भाई सतनाम सिंह और पिता बहादुर सिंह और उनका 6 वर्षीय भांजा भी मौजूद थे। शादी में किसी बात को लेकर उसके बुआ के बेटे और चाचा के बीच झगड़ा हो गया।
रात करीब एक बजे उसकी बुआ के बेटे ने अपने मामा बहादुर सिंह को फोन करके बात करने के लिए डेराबस्सी रेलवे फाटक पर बुलाया। वे सभी मामला सुलझाने के लिए वहां पहुंचे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद बुआ के बेटों समेत उसके साथियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

निर्मल के अनुसार उसका छोटा भांजा उसकी कार में बैठा था और वह उसे लेकर घटनास्थल से भाग गया। हमलावरों ने कार से उनका पीछा भी किया, लेकिन उन्होंने एक कॉलोनी में छिपकर अपनी और अपने भांजे की जान बचाई।
निर्मल ने बताया कि उनके बहनोई कपिल, उनके भाई सतनाम सिंह और उनके पिता बहादुर सिंह हमले में घायल हो गए। हमलावरों ने बहन की पीठ पर भी डंडे से वार किया। निर्मल ने बताया कि हमलावरों ने गलती से अपने साथी की गाड़ी को तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना प्रमुख मनदीप सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें