लालड़ू। पुलिस ने सरदारपुरा मोड़ टी-प्वाइंट पर की नाकाबंदी के दौरान बाप-बेटे को 25 किलो भुक्की के साथ काबू किया है। एसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हंडेसरा रोड स्थित सरदारपुरा टी-प्वाइंट पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो लोगों को रोका तो उनके पास से भुक्की बरामद हुई। बाप-बेटे की पहचान गुरदीप सिंह और गुरविंदर सिंह निवासी दप्पर के के तौर पर हुई है। आरोपियों को डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।