लांडरां / बनूड़। ब्लॉक मोहाली के मुख्य अधिकारी डॉ. शुभकरण सिंह धालीवाल और डॉ. जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में आस-पास के गांवों में जागरूकता शिविर लगाए गए। इसमें किसानों को फसल विविधीकरण और धान की पराली के उचित प्रबंधन के बारे में बताया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि इस महीने में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही जलसंकट की समस्या से बचने के लिए किसान अधिक से अधिक खरीफ मक्का की खेती करें। इससे भूजल की बचत होगी और साथ ही किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। संवाद