फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली : मंडी में बारदाना न मिलने पर किसानों में रोष, पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। बारदाने की कमी और फसल का उठान न होने से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। मंडी में बोरियों के ढेर लगे हुए हैं। किसानों ने मंडी में प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अनाज मंडी पहुंचे किसान गुरनेक सिंह, बलजीत सिंह, अमनदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, चरणजीत सिंह, काका सिंह और चरणजीत सिंह ने कहा कि मंडियों में किसान परेशान हो रहे हैं। आढ़ती और किसान एक सप्ताह से समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंडियों में बारदाने की कमी पूरा करने, उठान सहित सुविधाएं मुहैया करवाने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार कुराली अनाज मंडी में अब तक 18187 टन गेहूं, जबकि खिजराबाद अनाज मंडी में 5418 टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। बारदाने की कमी के कारण खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें