फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कट से परेशान किसानों ने बनूड़ पावर ग्रिड के आगे की नारेबाजी

विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। शहर में पिछले पांच दिन से लगातारा बिजली के लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। 24 में से सिर्फ 2-3 घंटे की बिजली आती है। इससे परेशान होकर बुधवार को किसान सभा के सदस्यों और आम लोगों ने पावरकॉम के खिलाफ बनूड़ पावर ग्रिड के आगे धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान सभा के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर अगले दो दिनों में खेतीबाड़ी के लिए बिजली सप्लाई रोजाना 8 घंटे और घरेलू बिजली की सप्लाई 24 घंटे बहाल नहीं की तो वह बनूड़ हाईवे पर बैरियर के पास यातायात जाम करेंगे।
किसान सभा के नेता गुरदर्शन सिंह खासपुर, सतपाल सिंह सरपंच राजोमाजरा, गुरचरण सिंह पूर्व सरपंच ममौली, अवतार सिंह खासपुर, गुरमेल सिंह पूर्व सरपंच बूटा सिंह वाला ने बताया कि पड़ रही भीषण गर्मी में गांवों में पूरा पूरा दिन बिजली नहीं आती है, इससे लोग बहुत परेशानी में हैं। बिजली की सप्लाई दो-तीन घंटे ही आ रही है। पंजाब सरकार किसानों को सिर्फ 8 घंटे बिजली देने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में पावरकॉम बनूड़ स्थित एसडीओ नवजोत सिंह ने धरना देने वालों को यकीन दिलाया कि वह पूरा मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाकर बिजली की लगातार सप्लाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें