मोहाली। किसान यूनियन की ओर से अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का शांतिपूर्वक विरोध किया जाएगा। यह कहना है किसान यूनियन के नेताओं का। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ब्लॉक माजरी की बैठक जिला मोहाली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह पलहेड़ी के नेतृत्व में हुई। बैठक के दौरान यूनियन के प्रदेश सचिव परमदीप सिंह बैदवान, जिला अध्यक्ष मोहाली कृपाल सिंह सियाऊ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजिंदर सिंह पुनिया और महासचिव लखविंदर सिंह कराला विशेष तौर पर पहुंचे। बैठक के दौरान लोक सभा चुनाव के मतदान के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा (बीजेपी नेताओं से पूछे जाने वाले) और बीजेपी प्रत्याशियों द्वारा शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिए गए सवालों पर विचार किया गया। इस मौके पर चुनाव में भाजपा से सवाल पूछने और उसका विरोध करने के लिए संगठन और सदस्यों की ड्यूटियां भी लगाई गईं।