फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों ने समझी नई तकनीक और देखी मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। किसानों के लिए एक बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया और नई कृषि तकनीकों की जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में किसानों को आने वाले सीजन की फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। धान की पराली का प्रबंध करने करने का तरीका बताया गया। किसानों ने सरकारी सब्सिडी वाली मशीनें देखीं और उनके बारे में जाना। साथ ही विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं के समाधान सुझाए। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को पानी की बचत करने के तरीके बताए, फसलों में कीड़ों से बचाव के उपाय सिखाए, जैविक खेती करने के गुर बताए, फल और सब्जियों की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आए किसानों ने सरकार द्वारा सब्सिडी पर दी जा रही मशीनों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने अपनी कुछ और जरूरतों के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम के तहत किसानों की सीधे विशेषज्ञों से बात करने और नई मशीनें देखने का मौका मिला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें