फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज, 150 ट्रैक्टर होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके की किसान जत्थेबंदियों की ओर से 26 मार्च को ट्रैक्टर मार्च निकाले जाने की कॉल दी गई है। जिसमें लोकहित मिशन, राजेवाल, लाखोवाल किसान जत्थेबंदियां भाग लेंगी। यह रोष मार्च 10 बजे बड़ौदी टोल प्लाजा से शुरू होगा। इसमें करीब 150 ट्रैक्टरों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। किसान नेताओं ने बताया कि यह रोष मार्च शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोकहित मिशन के जरनल सेक्रेटरी सुखदेव सिंह ने बताया कि इलाके के सभी किसान जत्थेबंदियां बड़ोदी टोल प्लाजा से सुबह 10:30 बजे के करीब अपने अपने ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगाकर और काली दस्तार बांध कर मार्च में भाग लेगा। यह मार्च हरियाणा सरकार के बल प्रयोग से गई किसान नेताओं कि जाने और केंद्र की नीतियों के खिलाफ निकाला जाएगा, जो बड़ोदी से होकर ब्लॉक, मुल्लांपुर बैरियर से होते हुए रतवाड़ा साहिब, चाहड़ माजरा, ओमेक्स, ढकोरा, फाटवां, नागलिया से होते हुए खैरपुर शेखपुरा, कुराली से वापस टोल प्लाजा पर समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें