फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दप्पर टोल प्लाजा पर किसानों का धरना, छह लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के किसानों ने मंगलवार को दप्पर टोल प्लाजा को टोल मुक्त कर दिया। इस दौरान किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टोल प्लाजा को करीब छह लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




ब्लॉक प्रधान जसविंदर सिंह टिवाणा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चला। वाहन चालकों को बिना टोल शुल्क दिए गुजरने दिया गया। किसान नेता टिवाणा ने बताया कि यह प्रदर्शन तीन प्रमुख मांगों को लेकर किया गया। इनमें पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग स्कीम का विरोध शामिल है। केंद्र सरकार के अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते का भी विरोध किया गया। पंजाब में लैंड मॉर्गेज बैंकों के सामने भी किसानों ने प्रदर्शन किया। टिवाणा ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।



टोल प्लाजा को भारी नुकसान

दप्पर टोल प्लाजा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार को वाहनों की संख्या सामान्य से अधिक रही। किसानों द्वारा टोल मुक्त किए जाने से टोल प्लाजा को करीब छह लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। इसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों ने लेन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा घुमाई और उनसे छेड़छाड़ की। इससे कैमरे खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें