लांडरां-बनूड़। मोटरों पर बिजली की सप्लाई और एसडीओ की गलत भाषा से नाराज किसानों ने गांव जंगपुरा टी-प्वाइंट पर व नेशनल हाईवे पर जाम लगाया और एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व सरपंच परमजीत सिंह जंगपुरा, गुरमेल सिंह बूटा सिंह वाला, सरपंच भूपिंदर सिंह बूटा सिंह वाला, हरविंदर सिंह सरपंच ने बताया कि दो सप्ताह से बिजली की सप्लाई कम आने के कारण किसानों की फसलें और सब्जियां गर्मी के कारण सूखती जा रही थीं। इस संबंधी किसानों ने बिजली बोर्ड के एसडीओ से फोन पर संपर्क किया तो एसडीओ ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया। इस कारण किसानों ने शनिवार को 11 बजे के करीब हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद डीएसपी राजपुरा के दफ्तर में किसानों और एसडीओ के साथ समझौता करवाने के बाद किसानों ने 12.30 बजे जाम खोला।