फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डेढ़ घंटे खरड़-बनूड़ हाईवे जाम कर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भारतीय किसान यूनियन और क्षेत्र के किसानों ने केंद्र सरकार की ओर से जारी किए नए कृषि कानूनों और हरियाणा के सिरसा में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन और अन्य किसान संघर्ष की राह पर उतर आए हैं। किसानों ने शुक्रवार को खरड़-बनूड़ हाईवे पर रोष धरना देकर करीब एक घंटे यातायात जाम रखा और प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे लाइन से जब किसान बडाला रोड से होते हुए बडाला टी-प्वाइंट पर रोष धरना देने आ रहे थे तो एक पुलिस कर्मचारी ने किसानों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक किसान को डंडा मार दिया। इस कारण किसान रोष में आ गए और खरड़-चंडीगढ़-रोपड़ हाईवे को जाम करने की घोषणा कर दी। इस सूचना पर डीएसपी मनजीत सिंह और डीएसपी खरड़ रूपिंदर कौर सोही ने किसानों के साथ बातचीत की और आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएसपी ने यह कह कर किसानों को शांत किया कि अगर किसी कर्मचारी से कोई गलती हुई है तो वह माफी मांगते हैं।
इस मौके पर किसान के प्रधान रविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, यूनियन प्रधान दविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह मावी, नरिंदर सिंह शेरगिल, सुरिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, रणजीत सिंह, अवतार सिंह, ज्ञान सिंह, गुरिंदर सिंह, इकबाल सिंह, बचन सिंह, किसान सभा के कुलदीप सिंह, बलबीर सिंह, परमजीत सिंह, लाभ सिंह, सुखदेव सिंह और गुरदेव सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। इनके अलावा खरड़ प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पुनीत बंसल, ट्रैफिक पुलिस खरड़ के इंचार्ज कुलवंत सिंह, थाना बलौंगी के एसएचओ अमनदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर- 09 खरड़-फोटो नंबर 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें