लांडरां / बनूड़। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने बिजली बिल-2025 के खिलाफ पावरकॉम ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया और बिजली बिल की कॉपियां जलाईं। किसान केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे और बिजली बिल रद्द करने की मांग की। सभा को ऑल इंडिया किसान सभा के राज्य नेता गुरदर्शन सिंह खासपुर, भारतीय किसान यूनियन डकौदा के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह कराला, खेत मजदूर यूनियन के नेता गुरप्रीत सिंह सेखनमाजरा, सतपाल सिंह राजोमाजरा, सतनाम सिंह ढेसी, कर्मचारी नेता नरिंदर शर्मा, फेडरेशन नेता अमर नाथ ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान एसकेएम की मांगों में बिजली बिल भी शामिल था। इसे वापस लेने की मांग के तौर पर मान लिया गया था लेकिन यह बिल फिर से लाया गया है, जो उपभोक्ताओं की जेब पर डकैती है। बिजली का पूरा काम प्राइवेट हाथों में देने की कार्रवाई की जा रही है। इस फैसले से बेरोजगारी बढ़ेगी और उपभोक्ताओं की अंधी लूट होगी जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पार्टियों से तीनों कृषि कानूनों की तरह बिजली बिल-2025 को रद्द करवाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
इस मौके पर जागीर सिंह हंसाला, गुरबचन सिंह प्रेमगढ़, दलेर सिंह, हरदीप सिंह, बूटा सिंह, जसवीर सिंह खलोर, हरि चंद, प्यारा सिंह पंछी, अमर सिंह, इंदरजीत सिंह, करमजीत सिंह, डॉ. निशी कुमार, हरमेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।