फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंजाब विश्वविद्यालय के समर्थन में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को प्रमुख किसान नेताओं बलबीर सिंह राजेवाल (भारतीय किसान यूनियन राजेवाल), हरिंदर सिंह लखोवाल (बीकेयू लखोवाल) और मंजीत सिंह धनेर (बीकेयू डकोंडा) की अगुवाई में मोहाली में बड़ा प्रदर्शन किया गया। अन्य किसान नेता लखा सिधाना और भाना सिद्धू भी प्रदर्शनकारियों के साथ गुरुद्वारा अंब साहिब के पास एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुड़ैल जेल एंट्री पॉइंट के रास्ते प्रवेश करने की कोशिश की। बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा की पंजाब विश्वविद्यालय पंजाब का है और इसके विद्यार्थियों ने इसकी पहचान को बचाने में अहम भूमिका निभाई है। अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) अपने आंदोलन के अगले चरण में पंजाब के जल अधिकारों के मुद्दे को लेकर राज्यभर में प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें