फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात और बीमारी से खराब हुई धान की फसल के मुआवजे के लिये किसान यूनियन ने डीसी को दिया मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से बारिश और बीमारी के कारण खराब हुई धान की फसल का मुआवजा दिलवाने के लिए जिला प्रधान सतनाम सिंह खलौर और जिला यूथ प्रधान परमप्रीत सिंह खानपुर के नेतृत्व में जिला मोहाली के डिप्टी कमिश्नर को मांगपत्र सौंपा है। किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि शुक्रवार को यूनियन के निमंत्रण पर पूरे पंजाब में जिला डिप्टी कमिश्नरों को मांगपत्र सौंपे गए हैं। मंडियों में धान की खरीद के समय किसानों की सुविधा के लिए पीने वाला पानी, शौचालयों की व्यवस्था और बारदाने का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर यूनियन के नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ देने की घोषणा की गई थी, इसलिए ऐसे किसानों का तुरंत भुगतान किया जाए और जिनकी सीधी बिजाई वाली धान तबाह हुई है, उनको बनता मुआवजा दिया जाए। डीसी को दिए गए मांगपत्र में मांग की गई है कि आने वाले सीजन में यूरिया और डीएपी खाद का पूर्व प्रबंध किया जाए। डीसी ने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की ओर से दिए गए मांगपत्र पर विचार करने और इसे सरकार तक पहुंचाकर जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अमनदीप सिंह, सतवीर सिंह, धनवीर शेरगिल, जसप्रीत सिंह खानपुर, राजेश कुमार, रुपिंदर, जसबीर सिंह खलौर, मनजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह डेराबस्सी, सतनाम सिंह और अमनदीप सिंह खालसा समेत अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- भारतीय किसान यूनियन चंडूनी के सदस्य डिप्टी कमिश्नर मोहाली को मांग पत्र देते हुये।
फोटो नंबर- 30 खरड़-फोटो नंबर 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें