मोहाली। खरीफ सीजन 2025-26 के लिए कृषि और किसान कल्याण विभाग किसानों को गेहूं का बीज सब्सिडी पर उपलब्ध करा रहा है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार किसानों को प्रमाणित गेहूं का बीज दो हजार रुपये प्रति क्विंटल की सहायता राशि के साथ देगी। यह सब्सिडी राशि किसानों को बीज खरीदते समय ही घटाकर दी जाएगी। एक किसान अधिकतम एक हेक्टेयर रकबे के लिए ही सब्सिडी वाला बीज प्राप्त कर सकता है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गुरमेल सिंह ने बताया कि जिले के लिए गेहूं के बीज का 950 क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त बाढ़ प्रभावित किसानों को मुफ्त बीज आपूर्ति योजना के तहत 383 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया जाएगा। डीसी कोमल मित्तल ने किसानों से अपील की है कि वे सब्सिडी वाला बीज प्राप्त करने के लिए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गुरमेल सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि वे अधिक जानकारी के लिए अपने गांव से संबंधित सर्कल या ब्लॉक स्तरीय कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।