फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई न करने पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब में अगस्त की बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को डीसी दफ्तर मोहाली के बाहर धरना दिया। किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए परमदीप सिंह बैदवान, किरपाल सिंह स्याऊ, कुलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरदेव सिंह और राजेश कुमार ने कहा कि बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ, कई लोग बेघर हुए और कुछ की मौत भी हुई। उन्होंने तुरंत मुआवजा जारी करने की मांग की ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।
इसके अलावा किसानों ने डीएपी और यूरिया की कमी, धान की नमी बढ़ाने, मोहाली जिले की सड़कों की स्थिति, धान और हल्दी की बीमारियों, पराली प्रबंधन, भारत माला परियोजना की स्लिप रोड, सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता, खरड़ के पानी से प्रभावित गांवों की सुरक्षा और घग्गर के टूटे तटबंध की मरम्मत जैसी समस्याओं का भी समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें