फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पारिवारिक झगड़े में किसान ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव मटरां के रहने वाले एक किसान ने पारिवारिक झगड़े के बाद जहर निगल लिया। इसका पता चलते ही परिवार ने उसको फेज-4 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां पर उसकी मौत हो गई। इस मामले में आईटी सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (32) वासी गांव मटरां के रूप में हुई है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए फेज-6 के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह का मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे परिवार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर दो बजे परिजनों ने देखा कि वह कमरे में बेसुध पड़ा है। इस पर परिवार के सदस्य उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने चेक करके उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को फेज-6 की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें