खरड़। कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने खरड़ स्थित एफसीआई कार्यालय का घेराव किया। सुबह 11 से लेकर दोपहर दो बजे तक किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान नेता मेहर सिंह खेड़ी ने कहा कि एफसीआई की ओर से गेहूं की खरीद पर जमाबंदी मांगी जा रही है। जो किसान ठेके पर जमीन लेकर खेती कर रहे हैं वह जमाबंदी कैसे देंगे। ऐसे में फसल की अदायगी सीधी जमीन मालिकों के खाते में जाएगी।
किसान नेताओं का कहना है कि यदि सरकार ने इस आदेश को वापस नहीं लिया तो निजी एजेंसियों को गेहूं खरीदने नहीं दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के जनरल सचिव हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा कि पंजाब में सभी एफसीआई गोदामों तथा कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है। 10 अप्रैल को केएसपी रोड को 24 घंटे के बंद रखा जाएगा।
किसान नेता रविंदर सिंह, जसपाल सिंह, कुलवंत सिंह, दविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, योगराज सिंह, हरनाम सिंह तथा दिनेश कुमार समेत कई अन्य प्रवक्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। इस मौके पर परमप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, शलिंदरजीत सिंह, अवतार सिंह, बलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरजंट सिंह, अंग्रेज सिंह, बलजीत सिंह तथा अवतार सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान, मजदूर तथा शहरवासी मौजूद रहे।