फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बंदी सिखों की रिहाई के लिए किसान संगठनों ने अजीजपुर टोल प्लाजा फ्री करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बंदी सिखों की रिहाई के आह्वान पर सोमवार को किसान संगठनों ने बनूड़ से जीरकपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित अजीजपुर टोल प्लाजा को चार घंटे के लिए बंद रखा। इस मौके पर गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब मेमोरियल के मुख्य जत्थेदार बाबा बंदा सिंह बहादुर बनूड़ के बाबा गुरदेव सिंह, किसान नेता किरपाल सिंह सिआऊ, परम बैदवान, जगजीत सिंह जग्गी कराला, बीएसपी नेता जगजीत सिंह छरबर, लखविंदर सिंह सरपंच कराला, मक्खन सिंह गीगमाजरा, हरप्रीत सिंह अमलाला, गुरप्रीत सिंह सेखन माजरा, गुरविंदर सिंह सिआऊ, नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता खलोर, गुरप्रताप सिंह बड़ी, मनजीत सिंह घुमाणा और गुरविंदर सिंह रामपुर ने कहा कि नेशनल इंसाफ फ्रंट ने राज्य के सभी धार्मिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और किसान कैदियों से अपील की थी कि लंबे समय से जेल में बंद सिंह कैदियों की रिहाई के लिए आज चार घंटे के लिए राज्य के सभी टोल प्लाजा बंद किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी अपील पर धार्मिक, सामाजिक और किसान संगठनों की तरफ से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अजीजपुर टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया गया है। कार सेवा के महापुरुष संत बाबा गुरदेव सिंह जी ने कहा कि जेल में बंद सिखों के साथ अन्याय हो रहा है, उनसे पैरोल का बुनियादी हक भी छीना जा रहा है। इस मौके पर कार सेवा के महापुरुष संत बाबा गुरदेव सिंह जी ने नेशनल हाईवे पर गरम चाय और गुरु का लंगर परोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें