फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेल टैंकर की टक्कर से किसान की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लांडरा-बनूड मार्ग पर वीरवार रात एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक किसान की जान चली गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय मंदीप सिंह के रूप में हुई है। वह रायपुर कलां के निवासी थे और खेतीबाड़ी करते थे। मंदीप सिंह अपनी वरना कार से स्नेटा जा रहे थे। उनके पीछे भाई संदीप सिंह एक्टिवा पर थे। रात करीब आठ बजे जियो पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें