फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नेत्रदान करने पर स्वर्गीय दलजीत सिंह सैनी का परिवार सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। स्वर्गीय दलजीत सिंह सैनी के निधन के बाद उनकी आंखें दान करने पर उनके परिवार और क्षेत्र की प्रतिष्ठित शख्सियत को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा रविदास में अंतिम अरदास के अवसर पर रोटरी क्लब ने उनके बेटे को सम्मान पत्र और नेत्र विभाग पीजीआई चंडीगढ़ द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 82 वर्षीय दलजीत सिंह सैनी का 8 नवंबर को निधन हो गया। उनकी मौत के बाद उनके परिवार ने उनकी आंखें दान कर दीं। दलजीत सिंह सैनी के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी हैं। रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर इलेक्ट एवं नेत्रदान मोटिवेटर हरप्रीत सिंह रेखी ने बताया कि रोटरी क्लब अब तक 58 लोगों की मृत्यु के बाद आंखें दान कर चुका है और अब 116 लोग इस दुनिया को देख रहे हैं। इस अवसर पर रोटरी (डिस्ट्रिक्ट 3080) पीडीजी मनमोहन सिंह रोटेरियन एसआईएस कोरा ने लोगों से अपील की है कि हर परिवार को इस मानवता और कार्य के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर हरभाग सिंह सैनी, हरविंदर सिंह देसूमाजरा, पंकज चड्ढा पूर्व प्रधान तथा गुरमीत सिंह समेत गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थेता संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें