फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पहुंचे आप की रैली में

Tue, 17 May 2016 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली के गांव चो माजरा निवासी मृतक जगदीप सिंह जग्गू के परिजन भी पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने के बाद सोमवार को आप की रैली मेें शामिल हुए। जग्गू की फोटो व बैनर हाथ में लिए परिवार व गांव वालों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने इस दौरान उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा। इस दौरान जग्गू के परिजनों की आंखों से आंसू बहने लगे। उनका कहना था कि हमने नौजवान बेटा खो दिया है। वहीं, पुलिस इस केस में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। जानकारी के मुताबिक, चो माजरा निवासी जग्गू फेज-11 निवासी एक व्यक्ति के पास टैक्सी चलाता था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले जग्गू अपनी पेमेंट लेने के लिए मालिक के पास गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। उसकी लाश सेक्टर-66 के पार्क में पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली थी। उसके परिजनों ने उस समय आरोप लगाया था कि बेटे ने आखिरी बार जब उन्हें फोन किया था तो उसने बताया था कि वह सोहाना थाने में है। उसका मालिक उसे पुलिस के हवाले कर गया। वहीं, जिस जगह उसका शव मिला है वह पुलिस थाने के बिल्कुल पास है। ऐसे में उन्हें पुलिस पर संदेह है। इसके बाद परिजनों ने अस्थियां लेकर थाने का घेराव किया था। लेकिन, इसके बाद भी उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। वहीं, इस मामले में राजनीतिक पार्टियां भी उतर आई हैं। आप और कांग्रेस दोनों ने जग्गू के परिजनों को इंसाफ दिलाने का दावा कर रही है। आप जहां इस केस का कानूनी खर्च उठाने के लिए दम भर रही है तो कांग्रेस ने इस मामले में गवर्नर से लेकर पंजाब एंड हरियाण हाईकोर्ट के चीफ जास्टिस को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें