विधायक एनके शर्मा पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों के साथ।
- फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। गांव हैबतपुर के कई परिवार कांग्रेस को अलविदा कहकर अकाली दल में शामिल हो गए। इस दौरान हलका विधायक एनके शर्मा की ओर से उनका स्वागत किया गया।
विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से बीती विधानसभा चुनाव में झूठ बोल कर सत्ता हासिल की है। चार साल के कार्यकाल दौरान कांग्रेस की तरफ से कोई भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया गया। इस कारण लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर अकाली दल में शामिल होने वाले परिवारों में शिवदत्त, शैंकी, प्रिंस, अशीष कुमार, गोल्डी सहित अन्य ने कहा कि वह हलका विधायक की ओर से किए गए काम से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया गया है।
4 अप्रैल को जीरकपुर पहुंचेंगे बादल
शर्मा ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि अकाली दल के वर्करों की तरफ से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर रैलियां की जा रही हैं। चार अप्रैल को अकाली दल के प्रधान व पूर्व उप मुख्यमंत्री पंजाब स. सुखबीर सिंह बादल जीरकपुर में पहुंच रहे हैं।