मोहाली। ऑनलाइन ठगी का एक और मामला मोहाली जिले से सामने आया है। खुद को फौज में तैनात बताने वाले ठग ने ओएलएक्स पर सस्ते दामों में घरेलू सामान बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.23 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना मोहाली ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ने दो एसी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज बेचने के नाम पर अलग-अलग बहानों से गूगल-पे के जरिए रकम ट्रांसफर करवाई।