फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : 100 बेड का कोविड अस्पताल शुरू, पहले दिन दाखिल हुए दो मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बुधवार को शर्मा फार्म हाउस में कोविड मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए 100 बेड के कोविड अस्पताल की 8 ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ शुरुआत की गई है। पहले दिन दो मरीजों को उपचार के लिए दाखिल किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल की शुरुआत डेराबस्सी हलका विधायक एनके शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने मौके का जायजा भी लिया। इस महामारी में लोगों की मदद के लिए विधायक ने खुद अपने मैरिज पैलेस को अस्पताल बनाया है। अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए चार डॉक्टर, 12 नर्स स्टाफ के साथ कुछ सेवा करने के लिए वालंटियर भी रखे गए हैं। इसमें दवाइयों से लेकर खाने पीने तक के इंतजाम किए हैं। कुछ समाजसेवी और यूनाइटेड सिख ऑर्गेनाइजेशन ने प्रबंध करने में सहयोग किया है।
प्रशासन से नहीं मिली मदद
विधायक एनके शर्मा ने बताया कि मोहाली डीसी से ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। फिलहाल बैकअप के लिए 7 से 8 ऑक्सीजन सिलिंडर रखा गया है। अगर किसी मरीज की ज्यादा तबीयत खराब होती है, तो उसे रेफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें